फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   तेजलहेड़ा में युवक को गोली मारी, मामला संदिग्ध

तेजलहेड़ा में युवक को गोली मारी, मामला संदिग्ध

Sat, 15 Jun 2019 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
तेजलहेड़ा में युवक को गोली मारी, मामला संदिग्ध
छपार। थाना क्षेत्र के गांव तेजलहेड़ा निवासी अंकित पुत्र धीर सिंह शुक्रवार दोपहर चचेरे भाई अरविंद के साथ घर पर था। आरोप है कि गांव का ही युवक अपने साथी के साथ अंकित के घर में घुस गया और उस पर गोली चला दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। अंकित को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर एचएन सिंह के मुताबिक घायल के परिजनों ने बताया कि हमलावर पक्ष से उनका कई साल पूर्व झगड़ा हुआ था। फिलहाल कोर्ट में मामला चल रहा है, जिसमें 18 जून तारीख लगी हुई है। आरोप लगाया कि हमलावर पक्ष उन पर फैसले का दबाव बना रहे है। इसी के चलते अंकित पर हमला किया गया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ कर जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed