{"_id":"5cffebe3bdec22074618ca88","slug":"15602759301722-devband-news12","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों पर 22 लाख रुपये हड़पने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन लोगों पर 22 लाख रुपये हड़पने के प्रयास का आरोप
देवबंद (सहारनपुर)। मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी मो. हैदर मुबीन ने कोतवाली में तहरीर देकर नगर के तीन लोगों पर करीब 22 लाख रुपये हड़पने के प्रयास का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
हैदर मुबीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने एशिया की प्रसिद्ध मस्जिद रशीदिया के पास रसूखदार घराने के एक व्यक्ति से 1 जनवरी 2015 को एक होटल किराये पर लिया हुआ है। जिसके लिए उसने बतौर पगड़ी 10 लाख रुपये दिए हुए हैं। तब से वह लगातार किराया देता आ रहा है। आरोप है कि 1 जून को पांच लोग होटल में पहुंचे और गाली गलौज करते हुए होटल खाली करने को कहने लगे। धमकी दी कि ऐसा न करने पर उसका सामान बाहर फेंक दिया जाएगा। इसके बाद 7 जून को फिर से उक्त लोग वहां आए और धमकी देने लगे। इतना ही नहीं जाते समय उक्त लोग गल्ले में रखे दुकानदारी के पैसे भी उठाकर ले गए। हैदर के मुताबिक उक्त लोग पगड़ी के 10 लाख रुपये और होटल में रखे सामान के करीब 12 लाख रुपये हड़प करने की फिराक में है। उसने पुलिस ने मामले में कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।