फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खुड्डा में दो पक्ष भिड़े, मारपीट-पथराव

खुड्डा में दो पक्ष भिड़े, मारपीट-पथराव

Tue, 11 Jun 2019 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
खुड्डा में दो पक्ष भिड़े, मारपीट-पथराव
खुड्डा में दो पक्ष भिड़े, पथराव
विज्ञापन

छपार। गांव खुड्डा में मार्ग को लेकर हुए विवाद के बाद दो पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट के साथ जमकर पथराव हुआ। मारपीट में दस लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने लाठियां फटकार भीड़ को दौड़ाया। वहीं, घायलों को मेडिकल कराने के बाद उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में अपनी तरफ से रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।

छपार थाना क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी नदीम पक्ष सोमवार को अपने प्लॉट पर निर्माण करा रहा था। प्लॉट के ठीक सामने अफजाल का मकान है। जिसने निर्माण कराने के दौरान रास्ते से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। जिसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। साथ ही पथराव भी किया गया। संघर्ष में नदीम पक्ष से मुरसलीन, मुन्ना, बाल्ला, इश्तकार और अफजाल पक्ष से खलील, फरमान, साकिब, सोबान, अफजाल व मोनीश लहूलुहान हो गए। इस बीच गांव में भी अफरातफरी मच गई। संघर्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकारते हुए स्थिति पर काबू किया। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां हालत में सुधार होते ही सभी को हिरासत में ले लिया गया। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि पुलिस अपनी तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed