फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   वारंट तामील कराने गए दरोगा-सिपाही पर हमला

वारंट तामील कराने गए दरोगा-सिपाही पर हमला

Sun, 09 Jun 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
वारंट तामील कराने गए दरोगा-सिपाही पर हमला
वारंट तामील कराने गए दरोगा-सिपाही पर हमला
विज्ञापन

मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। मोहल्ला कमलियान में एनबीडब्लू वारंट तामील कराने पहुंचे कस्बा चौकी इंचार्ज व साथी सिपाही पर हमला कर दिया गया। आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट करते हुए उन पर फायरिंग भी की, जिसमें दोनों बाल-बाल बचे। सिपाही के साथ मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी गई। हमलावरों ने सिपाही के वर्दी पर लगी नेमप्लेट खींच ली और वारंट भी फाड़ दिए। मामले में दस नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मीरापुर कस्बा चौकी इंचार्ज एसआई सतेंद्र नागर, सिपाही विनय कुमार के साथ शनिवार शाम मोहल्ला कमलियान में इस्लाम के घर एनबीडब्लू वारंट तामील कराने पहुंचे थे। एसआई ने बताया कि जैसे ही उन्होंने वारंट तामील कराने के लिए कहा, घर के अंदर से महिलाएं व पुरुष बाहर निकल आए और उनके साथ गालीगलौज व हाथापाई करने लगे। हमलावरों ने सिपाही विनय कुमार के साथ मारपीट करते हुए उसकी वर्दी फाड़ दी और नेमप्लेट भी खींच ली। दरोगा के हाथ से एनबीडब्लू वारंट भी छीनकर फाड़ दिए गए। विरोध करने पर आरोपियों ने दरोगा व सिपाही पर फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों बाल-बाल बचे, जिसके बाद दोनों ने किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में इंस्पेक्टर पंकज त्यागी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हमलावरों की तलाश की, लेकिन वे फरार हो गए। देर रात मामले में एसआई सतेंद्र नागर की तहरीर पर इस्लाम, अहसान व इरफान पुत्रगण रमजान, फुरकान, नवाजिश व तनवीर पुत्रगण इरफान, ताहिरा पत्नी अहसान, शाइस्ता पत्नी नईम, शौकीन पुत्र इस्लाम सभी निवासीगण मोहल्ला कमिलयान और सनव्वर पुत्र शब्बीर निवासी इंचौली मेरठ को नामजद करते हुए दो अज्ञात के खिलाफ भी संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कुछ समय पूर्व ह़ुई मारपीट में वांछित था युवक
मीरापुर। मोहल्ला कमलियान में कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इस मामले में एक युवक वांछित चल रहा था। इसी मामले में एसआई सतेंद्र नागर व सिपाही विनय कुमार आरोपी के घर एनबीडब्लू वारंट तामील कराने पहुंचे थे। वहां वारंट तामील कराने के दौरान आरोपी युवक ही घर पर मिल गया, जिसे पुलिस ने पकड़कर थाने ले जाने का प्रयास किया। इस पर युवक ने शोर मचा दिया, जिसके बाद घर से निकले लोगों व महिलाओं ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा ...........
एसपी देहात आलोक शर्मा का कहना है कि उन्हें इस मामले की जानकारी ही नहीं है। घटनास्थल पर यदि सीसीटीवी कैमरे हुए तो हमले की फुटेज चेक कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed