फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेहड़ा-थ्रू में ईद की नमाज को लेकर खूनी संघर्ष

बेहड़ा-थ्रू में ईद की नमाज को लेकर खूनी संघर्ष

Thu, 06 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
बेहड़ा-थ्रू में ईद की नमाज को लेकर खूनी संघर्ष
बेहड़ा-थ्रू में ईद की नमाज को लेकर खूनी संघर्ष
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा के गांव बेहड़ा-थ्रू में ईद की नमाज को लेकर तेली व कुरैशी समाज के लोग आमने-सामने आ गए। जमकर मारपीट व पथराव से दोनों पक्षों के महिला समेत सात लोग लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ते हुए स्थिति पर काबू पाया। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना से गांव में तनाव व्याप्त है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा-थ्रू में कई साल से कुरैशी व तेली समाज के लोगों के बीच गांव के मौलाना द्वारा ईद की नमाज पढ़ाने को लेकर विवाद चला आ रहा है। विवाद से बचने के लिए मंगलवार रात गांव में दोनों पक्षों की पंचायत हुई थी, जिसमें गांव किशनपुर निवासी मौलाना साजिद से ईद की नमाज अदा कराने की बात तय हुई थी। बुधवार सुबह कुरैशी समाज के लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जाने के लिए निकले तो पता चला कि नमाज तो आधे घंटे पहले सुबह आठ बजे ही संपन्न करा दी गई थी, जिसमें तेली समाज के लोग शामिल रहे थे। इसे लेकर कुरैशी समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसी दौरान तेली पक्ष का इंतजार मौलाना साजिद को बाइक से गांव किशनपुर छोड़ने जाने के लिए निकला तो कुरैशी समाज के युवकों ने उसे रोककर समय से पहले नमाज अदा कराने की बाबत पूछताछ की। इसे लेकर इंतजार की कुरैशी समाज के युवकों से कहासुनी हो गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट के साथ ही पथराव भी हो गया, जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग लहूलुहान हो गए। वहीं, नमाज अदा कराने वाले मौलाना साजिद ने वहां से भागकर किसी तरह जान बचाई। सूचना पर सीओ राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर एमएस गिल पुलिस फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और लाठियां फटकारकर भीड़ को खदेड़ते हुए स्थिति पर काबू पाया। सभी घायलों को सीएचसी ले जाकर भर्ती कराया गया। एसडीएम जानसठ विजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है, जिसके मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। देर रात तक किसी भी पक्ष द्वारा घटना की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


संघर्ष में ये लोग हुए घायल
भोपा। गांव बेहड़ा-थ्रूू में ईद की नमाज को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष से कफील उर्फ कपिल, खुशनुमा, अकील व आमिल और दूसरे पक्ष से इंतजार व दो अन्य ग्रामीण लहूलुहान हुए। सभी घायलों को भोपा सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ राममोहन शर्मा का कहना है कि नमाज अदा कराने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया था, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी और यदि तहरीर नहीं आती है तो पुलिस की तरफ से रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed