फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हिस्ट्रीशीटर के खौफ से सहमे पुलिस अफसर

हिस्ट्रीशीटर के खौफ से सहमे पुलिस अफसर

Thu, 06 Jun 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर के खौफ से सहमे पुलिस अफसर
हिस्ट्रीशीटर के खौफ से सहमे पुलिस अफसर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फुगाना थाना क्षेत्र के गांव कुरावा निवासी हिस्ट्रीशीटर से जिले के अफसर सहमे हुए हैं। सनसनीखेज खुलासा हलका चौकी इंचार्ज ने किया है, जिसने आला अफसरों को बाकायदा पत्र भेजकर क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर द्वारा खुलेआम अवैध शराब बेचने और जानकारी होने के बावजूद अफसरों द्वारा उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के निर्देश दिए जाने का दावा किया है। एसएसपी ने एसआई द्वारा लिखे गए इस पत्र को विभागीय अनुशासनहीनता बताते हुए जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
जनपद के फुगाना थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, डीएम अजय शंकर पांडेय व अन्य आला अफसरों को मंगलवार को पत्र भेजकर बताया कि उसके हलके के गांव कुरावा में हिस्ट्रीशीटर द्वारा काफी समय से अवैैध शराब बेची जा रही है। एसआई ने कहा कि उसके द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए कई बार सीओ फुगाना के साथ ही एसपी देहात और आबकारी विभाग को कई बार कहा व लिखा, लेकिन हर बार उसे कोई कार्रवाई नहीं करने के लिए कह दिया जाता है। अब उन्हें पता चला है कि आरोपी द्वारा नशे के इंजेक्शनों से अवैध शराब तैयार कर बेची जा रही है, जिससे कभी भी क्षेत्र में कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है। आरोप है कि आरोपी एक थाने का हिस्ट्रीशीटर है। थानाप्रभारी महावीर सिंह ने पुष्टि की गई है आरोपी पर कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने पुलिसकर्मी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में कुछ भी कहने से इंकार किया है।
विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, एसआई द्वारा इस तरह पत्र जारी करना विभागीय अनुशासनहीनता है, जिसकी विभागीय जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed