{"_id":"5cf41993bdec220777254fe0","slug":"155950120013-khatauli-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुष्कर्म करने वाले दो नामजद आरोपी जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला से दुष्कर्म करने वाले दो नामजद आरोपी जेल भेजे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से दुष्कर्म में दो आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन
खतौली। महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। नगर निवासी पीड़िता महिला ने अपने पति के दो साथियों पर हलवा में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी थी। महिला का आरोप था कि आरोपियों ने दुष्कर्म की वीडियो भी बनाई थी, जिसको आरोपी वायरल करने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने पीड़िता की तरह पर आरोपी हसन व शाहिद के विरुद्ध दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। रविवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। उधर, पुलिस ने पीड़िता महिला को भी मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल में भेजा है। आरोपी के परिजनों का कहना है कि रुपयों के लेनदेन को लेकर महिला द्वारा दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाया गया है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।