फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाई पौने तीन लाख रुपये की नगदी

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाई पौने तीन लाख रुपये की नगदी

Sat, 01 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाई पौने तीन लाख रुपये की नगदी
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाई पौने तीन लाख की नगदी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में पैसे निकालने गए व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से करीब पौने तीन लाख रुपये की नगदी साफ कर दी गई। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
मोहल्ला लहसवाड़ा निवासी चेतराम भट्ट ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 29 मई को वह रेलवे रोड पर लगे पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने के लिए गया था। जब वह भीतर घुसा तो वहां पहले से एक व्यक्ति मौजूद था। पैसे निकालने में कुछ परेशानी हो रही थी। इसका लाभ उठाकर उक्त व्यक्ति ने उसे विश्वास में लेकर धोखाधड़ी करते हुए एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से दो लाख 74 हजार रुपये निकाल लिए। चेतराम को खाते से नगदी निकाले जाने की जानकारी उस समय हुई जब वह बैंक में पासबुक में एंट्री कराने के लिए गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

महिलाओं ने झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये हड़पे
देवबंद। दो महिलाओं ने धोखाधड़ी करते हुए एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
मोहल्ला अबुल बरकात निवासी मो. आलम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि महिला गर्ग और आमिरा गिल नामक महिलाओं ने उसे धोखे में रखकर उससे करीब डेढ़ लाख रुपये हड़प लिए और फरार हो गईं। जब वह बताए गए पते पर पहुंचा तो वह गलत निकला इतना ही नहीं उनके मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed