{"_id":"5cf026cbbdec220715069754","slug":"15592424901-muzaffarnagar-news112","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेड़छाड़, खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छात्रा से छेड़छाड़, खेत में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने तहरीर देकर बताया कि उसकी बेटी इंटरमीडिएट की छात्रा है। बुधवार सुबह वह खेतों पर गई थी। वहां गांव के ही युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी उसे पास ही स्थित ईख के खेत में खींच ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया गया। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर खेतों पर मौजूद एक दिव्यांग ग्रामीण उसे बचाने पहुंचा तो आरोपी ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को आरोपी की करतूत बताई तो वे युवक के घर शिकायत लेकर चल गए। आरोप है कि युवक के परिजनों ने भी छात्रा के परिजनों से बदसलूकी करते हुए धमकी दे डाली। इस पर पीड़ित परिजन थाने पहुंचे और आरोपी व उसके परिजनों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी तो वह फरार हो गया, जिस पर पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।