फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर

रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर

Wed, 29 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस में ट्रक ने मारी टक्कर
शाहपुर। सोरम गेट के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर जा रही रोडवेज बस में टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रक का क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बस में सवार मुसाफिर बाल-बाल बच गए। सभी यात्रियों को बाद में दूसरी बस से मुजफ्फरनगर भेजा गया।
विज्ञापन

रोडवेज बस मंगलवार शाम बुढ़ाना से मुजफ्फरनगर जा रही थी। जैसे ही उक्त बस सोरम गेट के पास स्थित सत्संग भवन के सामने पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस की साइड में जाकर खिड़की के पास जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बस की कंडक्टर साइड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं ट्रक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ। हादसे में ट्रक का क्लीनर दीपक घायल हो गया, जबकि बस में सवार परिचालक व मुसाफिर बाल-बाल बचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल क्लीनर को अस्पताल भेजते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। इसके बाद बस में सवार मुसाफिरों को दूसरे वाहन से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना किया गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed