{"_id":"5ced82eebdec22077268ad5a","slug":"155906947020-muzaffarnagar-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर दबोचे, आठ बाइकें बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में अंतरराज्यीय वाहन चोर दबोचे, आठ बाइकें बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अंतरराज्यीय गिरोह के दो वाहन चोरों को क्राइम ब्रांच व नई मंडी थाना पुलिस ने सोमवार देर रात एटूजेड रोड से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की आठ बाइक बरामद की गई हैं। गिरोह का एक आरोपी फरार है, जो मास्टर माइंड बताया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात क्राइम ब्रांच व नई मंडी थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर एटूजेड रोड पर चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान बुलेट व स्कूटी पर आते दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग की भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को धर लिया। आरोपियों से बरामद दोनों वाहन चोरी के पाए गए। उनके पास से दो तमंचे-कारतूस भी मिले, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में उनकी निशानदेही पर श्रीराम कॉलेज के पास स्थित बाग में छिपाई गईं चोरी की छह अन्य बाइक भी बरामद की गईं। एसएसपी के शब्दों में, पकड़े गए वाहन चोर खतौली के शेखपुरा निवासी राजेश उर्फ रजनीश पुत्र चरना व बुढ़ाना मोड़ खांजापुर निवासी अविश तोमर पुत्र कुंवरपाल हैं। आरोपी दिल्ली व आसपास जनपदों से बाइक चोरी करते हैं। इनका दिल्ली निवासी साथी राजू चोरी की बाइकों के फर्जी कागजात तैयार करता है, जो मास्टर माइंड है। फर्जी कागजात बनाने के बाद बाइकों को देहात क्षेत्र में बेच दिया जाता है। वाहन चोर रजनीश इससे पहले गाजियाबाद के कविनगर थाने से अपहरण के मामले में जेल जा चुका है। वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वालों में इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह, एसएसआई मदन सिंह बिष्ट, क्राइम ब्रांच प्रभारी प्रवेश शर्मा, कांस्टेबल हरवेंद्र व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।