फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो पक्षों में संघर्ष, महिला सहित दो घायल

दो पक्षों में संघर्ष, महिला सहित दो घायल

Tue, 28 May 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में संघर्ष, महिला सहित दो घायल
खतौली। दो पक्षों के बीच गोबर के उपलों को लेेकर कहासुनी के बाद संघर्ष हो गया। हमले में दोनों पक्षों से महिला सहित दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

इस्लामाबाद भूड़ निवासी इस्लाम पुत्र लालू की पत्नी सोमवार शाम को उपले पाथ रही थी। इसी दौरान पड़ोसी नौमान पुत्र मोहरम अली पक्ष ने महिला के उपलों को फेंक दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी व डंडे चल गए। हमले में इस्लाम व दूसरे पक्ष से एक महिला घायल हो गई। परिजनों ने दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराया। एक पक्ष के पीड़ित इस्लाम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पड़ोसी नौमान उसकी पत्नी रेशमा व पुत्री तथा पुत्र फरमान ने हमला करके उसको गंभीर रुप से घायल कर दिया। हमले की नौमान पक्ष ने भी पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed