फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   इतेफाक या साजिश, गहरे हैं कत्ल के राज

इतेफाक या साजिश, गहरे हैं कत्ल के राज

Mon, 27 May 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
इतेफाक या साजिश, गहरे हैं कत्ल के राज
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर स्थित मकान में दिनदहाड़े महिला की हत्या इत्तेफाकिया या साजिश के भंवर में उलझी हुई है। जहां परिजन लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाश का विरोध करने पर हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस साजिश के तहत कत्ल किए जाने की थ्योरी पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

शहर के रुड़की रोड पर पुराने भाजपा कार्यालय के ठीक पीछे जिस मकान की ऊपरी मंजिल पर सुनीता पत्नी ललित कांबोज की दिनदहाड़े हत्या की गई, वहां से शहर कोतवाली का ऑफिस चंद कदमों की दूरी पर है, जिसके बीच मेें केवल एक दीवार व करीब पांच फीट की गली ही है। दीवार फांदकर आसानी से घटनास्थल तक पहुंचा जा सकता है। इसके बावजूद दिनदहाड़े घर में घुसकर दुस्साहसिक तरीके से महिला की सुआ घोंपकर हत्या कर देना पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। दोपहर करीब दो बजे वारदात को अंजाम दिया गया। शोर सुनकर थाना कार्यालय में मौजूद सिपाही जितेंद्र कुमार व महिला आरक्षी निधि सबसे पहले दीवार फांदकर घटनास्थल पर पहुंचे और घर में मौजूद महिला के बेटे विकास उर्फ विशू को लहूलुहान वृद्धा को जिला अस्पताल ले जाने के लिए भेजा। सूचना पर चंद मिनटों में ही इंस्पेक्टर अनिल कपरवान भी मौके पर जा पहुंचे, जहां कमरे के फर्श पर खून बिखरा हुआ था। बेड पर ही हत्या में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने वाला सुआ व रुपयों से भरा पर्स पड़ा था।
विज्ञापन

घटनास्थल की स्थिति देखकर साफ था कि हत्यारा जो भी था, उसे न केवल घर की भौगोलिक स्थिति की पूरी जानकारी थी, बल्कि हत्या करने के लिए सुआ रसोई में किस जगह रखा है, उसकी भी जानकारी थी। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि यदि हत्यारा लूटपाट करने आया था तो उसने सीधे महिला पर हमला क्यों किया। हमले के बाद उसने न तो बेड़ पर पड़े रुपयों से भरे पर्स को छेड़ा और न ही अन्य सामान छुआ। यही नहीं, घटना के बाद हत्यारे ने वहां पहुंचे महिला के बेटे पर भी हमला नहीं किया, बल्कि उसे धक्का देकर कमरे में बंद कर दिया और भाग निकला। महज चंद मिनटों में हुई सनसनीखेज वारदात में पुलिस ने महिला के एक करीबी समेत दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्डिंग में घूमकर नीचे रुक गया डॉग स्क्वॉड
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के बगल में दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए। इस दौरान डॉग स्क्वॉड को घटनास्थल पर छोड़ा गया, लेकिन वह बिल्डिंग में घूमने के बाद जीने से नीचे उतरकर गली में आकर रुक गया।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
मुजफ्फरनगर। हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने रुड़की रोड स्थित प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए हत्यारोपी की तलाश की। हालांकि घटना के समय परशुराम जयंती की शोभायात्रा निकलने के चलते पुलिस को फुटेज में किसी तरह के सुराग मिलने की संभावना कम ही है।

-----------
इन्होंने कहा ...........
शहर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि महिला की हत्या में आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई है। विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। कुछ सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर बहुत जल्द वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed