फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सरनावली गांव के शिव मंदिर में हुई चोरी का मामला

सरनावली गांव के शिव मंदिर में हुई चोरी का मामला

Sun, 26 May 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
सरनावली गांव के शिव मंदिर में हुई चोरी का मामला
बुढ़ाना। सरनावली गांव के शिव मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस के हाथ कई सबूत लगे हैं। चोरी के खुलासे के लिए पुलिस की दबिश जारी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सरनावली में भगवान शिव का मंदिर है। मंदिर के महंत जूना अखाडे़ के हरिगिरी महाराज बुधवार सुबह आगरा के फतेहाबाद गए हुए थे। महंत की गैर मौजूदगी में चोरों ने मंदिर के महंत के कमरे का ताला तोड़ा सोने-चांदी के आभूषण सहित पांच लाख रुपये और अन्य सामना चोरी कर लिया था। पुलिस ने अज्ञात में मंदिर में हुई चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाने के इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया कि इस मामले में कई महत्वपूर्ण सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। बदमाशों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। जल्दी ही चोरी का खुलासा कर नकदी व जेवरात बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed