फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   नशेड़ी युवकों ने मचाया जमकर उत्पात

नशेड़ी युवकों ने मचाया जमकर उत्पात

Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
नशेड़ी युवकों ने मचाया जमकर उत्पात
नशेड़ी युवकों ने मचाया जमकर उत्पात
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में सोमवार देर रात नशे में धुत युवकों ने जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर पहुंची डायल-100 के पुलिसकर्मियों के साथ भी आरोपियों ने बदसलूकी करते हुए धक्कामुक्की कर दी। फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने पांचों युवकों को गिरफ्तार किया है।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार देर रात कुछ युवक शराब पी रहे थे। शराब के नशे में धुत होने के बाद युवकों ने राहगीरों से गालीगलौज व बदसलूकी करनी शुरू कर दी। आसपास के दुकानदारों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वे धमकियां देने व मारपीट करने पर उतारू हो गए। मामले की जानकारी मिलने पर डायल-100 मौके पर पहुंची तो आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को भी नहीं बख्शा और उनके साथ भी अभद्रता करते हुए हाथापाई तक कर डाली। इस पर डायल-100 ने अफसरों को मामले से अवगत कराया, जिसके बाद इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर पांच युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मुरादनगर के गोविंदपुरी निवासी रितुराज, दुहाई हॉल्ट निवासी राहुल व आकाश, मोदीनगर निवासी रोहित फफराना और गाजियाबाद के कविनगर रजपुरा निवासी रोहित शामिल हैं। आरोपी यहां किसी शादी-समारोह में आए थे, जिन्होंने शराब के नशे में हंगामा किया। सभी पांचों आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed