{"_id":"5cbf5f1ebdec22146325bfdf","slug":"151556045598-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद यमुनानगर से मिला लापता युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
तीन दिन बाद यमुनानगर से मिला लापता युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहली और दूसरी खबर सहारनपुर के लिए
चरथावल। शादी के एक बाद दुल्हन को छोड़ कर रहस्यमय परिस्थितियों में लापता युवक यमुनानगर से मिल गया। रात करीब 8 बजे युवक की घर वापसी पर परिजनों ने राहत की सांस ली। 19 अप्रैल को चौकडा के पूर्व प्रधान अतरो के पुत्र नरेंद्र पाल की शादी सहारनपुर के गांव तिगरी में हुई थीं। लेकिन शादी की एक रात बिताकर रविवार सुबह वह अचानक घर से गायब हो गया था। उसी रोज से परिजन उसे जंगलों और रिश्तेदारियों में तलाश कर रहे थे। मंगलवार दोपहर बाद लापता युवक की लोकेशन हरियाणा के यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर मिली। भनक लगते ही परिजन उसे लेने वहां पहुंच गए। देर शाम युवक को गांव लाया गया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि पारिवारिक कारणों से युवक अपनी मर्जी से गया था। फिलहाल डिपरेशन में होने के कारण पूछताछ नहीं की जा सकी है।
तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नहर में गिरी
मुजफ्फरनगर। तेजगति से जा रही कार अनियंत्रित होकर तितावी के पास नहर में गिर गई। लोगों ने कार को नहर में गिरता देखकर उसमें सवार लोगों को बचाया और उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पर सभी का उपचार चल रहा है। बड़गांव जिला सहारनपुर निवासी बबीता पत्नी मुकेश व मुकेश पुत्र सत्यपाल थाना नंगला ग्राम टपरी निवासी अनिता पत्नी रामानंद, कमला पत्नी राजेंद्र, रामानंद पुत्र राजेंद्र कार से अपने रिश्तेदारी में जा रहे थे। थाना तितावी क्षेत्र के गांव पीपलहेडा के निकट तेज रफ़्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार को नहर में गिरता देख आस-पास के लोग एकत्रित हो गये। लोगों ने कार में सवार लोगों को बचाकर उन्हें उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।