फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी शातिर बदमाश को पकड़ा

मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी शातिर बदमाश को पकड़ा

Sat, 09 Mar 2019 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी शातिर बदमाश को पकड़ा
मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी को पकड़ा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाशों को घेर लिया। मुठभेड़ में पुलिस की गोली पैर में लगने से 15 हजार रुपये का इनामी घायल हो गया। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोचा लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने पकड़े गए घायल बदमाश के कब्जे से दुकान से चोरी की गई सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह और एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने घटनास्थल पर पहुंचकर मुठभेड़ के बारे में पुलिस से जानकारी ली।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा पुलिस बल के साथ बुआड़ा रोड से गंगनहर की तरफ रेलवे लाइन के लोहे के पुल की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान गंगनहर की ओर से बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। बाइक सवार बदमाश रुकने के बजाए पुलिस पर फायरिंग करते भागने लगे। पुलिस ने जवाब में फायरिंग करते हुए बदमाशों का पीछा करना प्रारंभ कर दिया। पुलिस की गोली बाइक सवार एक बदमाश के पैर में जा लगी। गोली लगने से बाइक सवार दोनों बदमाश नीचे गिर पड़े। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया, जबकि साथी बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने फरार बदमाश को पकड़ने के लिए जंगलों में कांबिंग की, लेकिन बदमाश पकड़ा नहीं जा सका। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गया घायल बदमाश खतौली के मोहल्ला काजियान निवासी कासिम उर्फ काला पुत्र बशीर है, जिस पर थाना खतौली से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित है। फरार बदमाश मेरठ के थाना परतापुर निवासी शताब्दीनगर निवासी विकास पुत्र नरेश है, जो पूर्व में खतौली में भी रहता था। बदमाश के कब्जे से दुकान से चोरी करते वक्त चुराई गई सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर, चोरी की बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


बदमाशों ने दुकान से कैमरे की डीबीआर चोरी की थी
खतौली। इंस्पेक्टर हरसरण शर्मा ने बताया कि पांच मार्च की रात को गांव भैंसी निवासी साजिद पुत्र सरवर की जीटी रोड पर स्थित दुकान से बदमाश कासिम व उसके फरार साथी विकास ने कुंबल करके बीस हजार रुपये की नगदी, एलसीडी, मोबाइल सहित करीब 50 हजार रुपयों का सामान चोरी किया था। बदमाश दुकान के अंदर से सीसीटीवी कैमरों में तोड़फोड़ कर उसकी डीबीआर भी चोरी कर ले गए थे। दुकान से चोरी की गई डीबीआर को पुलिस ने बदमाश कासिम से बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासिम पर 20 आपराधिक मुकदमे दर्ज
खतौली। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा कासिम शातिर किस्म का बदमाश है। इस पर बदमाश खतौली थाने के अलावा अन्य अलग अलग थानों में डकैती, लूट, चोरी और हत्या के प्रयास के करीब बीस मुकदमे दर्ज हैं। खतौली थाने से दो आपराधिक मामलों में बदमाश कासिम वांछित चल रहा था। पुलिस की ओर से बदमाश कासिम पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को कासिम की काफी दिनों से तलाश थी। बदमाश का और भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed