फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लव जिहाद को लेकर घंटों बखेड़ा-Meerut

लव जिहाद को लेकर घंटों बखेड़ा-Meerut

Thu, 07 Feb 2019 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
लव जिहाद को लेकर घंटों बखेड़ा-Meerut
- नाम बदलकर खरखौदा से युवती को ले गया युवक, युवती बरामद
विज्ञापन

- आरोपी हुआ फरार, हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
(फोटो समाचार)
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/मेरठ। खरखौदा क्षेत्र की एक गांव निवासी युवती को शाहपुर क्षेत्र के दूसरे समुदाय का युवक नाम बदलकर प्रेमजाल में फंसाकर ले गया। बुधवार को दोनों कोर्ट मैरिज करने मुजफ्फरनगर कचहरी में पहुंचे, जहां से पुलिस ने युवती को पकड़ लिया, जबकि आरोपी भाग गया। घटना को लव जिहाद बताकर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता ने घंटों हंगामा किया। पुलिस युवती के बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।
मुजफ्फरनगर के शाहपुर कस्बे के एक गांव का दूसरे समुदाय का युवक काफी समय से खरखौदा क्षेत्र के गांव के पास एक फैक्टरी में काम करता था। आरोप है कि युवक ने अपना नाम सोनू बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसा लिया। तीन दिन पूर्व आरोपी युवती को उसके घर से ले गया। जिसके खिलाफ युवती के परिजनों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। बुधवार को आरोपी युवती को कोर्ट मैरिज के लिए कचहरी लेकर पहुंचा, जहां कवाल कांड के चलते मुस्तैद खड़े इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने संदिग्ध हालात में देखकर रोक लिया।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ से डरकर आरोपी युवती को वहीं छोड़कर फरार हो गया, जिसके बाद युवती को महिला थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता महिला थाने जा पहुंचे और मामले को लव जिहाद का बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, युवती की बरामदगी की सूचना पर खरखौदा से उसके परिजन भी मुजफ्फरनगर पहुंच गए। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लव जिहाद बताकर हंगामा
नाम बदलकर युवती को बहलाफुसलाकर लाना और फिर कोर्ट मैरिज करने की जानकारी लगते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कचहरी में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने इस मामले को लव जिहाद का बताकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर खरखौदा रजनेश तिवारी ने बताया कि युवती की गुमशुदगी मंगलवार को लिखी गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मुजफ्फरनगर भेजी गई है। युवती के बयान कोर्ट में कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed