फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हाइवे पर बदमाशों ने टीचर से नगदी व बाइक लूटी

हाइवे पर बदमाशों ने टीचर से नगदी व बाइक लूटी

Tue, 15 Jan 2019 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
हाइवे पर बदमाशों ने टीचर से नगदी व बाइक लूटी
हाईवे पर शिक्षक से लूटपाट
विज्ञापन

खतौली। नेशनल हाईवे पर बदमाशों ने तमंचों से आतंकित करते हुए शिक्षक से हजारों रुपयों की नकदी सहित बाइक लूट ली। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए काफी भागदौड़ की, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चल सका।
गांव भंगेला निवासी सुरेश गांव के ही स्कूल में शिक्षक हैं। सोमवार की शाम को शिक्षक सकौती में गन्ना समिति से खेती संबंधित कार्य कराकर बाइक से लौट रहा था। हाईवे पर भंगेला पुलिस चौकी से पहले शिक्षक अपनी बाइक को खड़ी कर दिया। दो बदमाश वहां पहुंचे। बदमाश तमंचों से आतंकित करते हुए शिक्षक को गन्ने के खेत में ले गए। बदमाशों ने शिक्षक से हजारों रुपयों की नगदी, मोबाइल सहित कीमती सामान और बाइक लूटकर फरार हो गए। बदमाश लूटपाट के बाद शिक्षक को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। शिक्षक किसी तरह से भंगेला पुलिस चौकी पर पहुंचा। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को लूट की घटना की जानकारी दी। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित शिक्षक ने पुलिस को लूटपाट की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन


खिचड़ी का प्रसाद बांटा
जानसठ। ज्ञानेश्वर सेवादल की ओर से मकर संक्रांति के पर्व पर खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। मंगलवार को पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर ज्ञानेश्वर सेवा दल द्वारा खिचड़ी के प्रसाद का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री हरीश अहलावत ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन दूसरों की सेवा करने से सुख की प्राप्ति होती है। सेवादल महासचिव दीपेश गुप्ता एडवोकेट, राजेंद्र गोयल, रेशू गोयल, दीपेश गुप्ता, प्रदीप गर्ग एडवोकेट, यशवंत कांबोज, अरविंद पाराशर, अंकित सिंघल, श्रीचंद सैनी, रामकिशोर सैनी, शशिकांत, सोनू कंसल, संदीप प्रजापति, सुनील गर्ग, सोनी गुर्जर, सुरेंद्र बंसल, नरेश गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed