रतनपुरी। थाना पुलिस ने गांव फुलत के जंगल में छापा मारकर 100 किलोग्राम गोमांस एवं गोकशी के उपकरण बरामद किए। आरोपी मौके से फरार हो गए।
इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली के गांव फुलत निवासी हाजी सरवर पुत्र मोहम्मद अजहर के खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके हाजी सरवर के खेत में छापा मारा। पुलिस को देखकर गोकशी करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस को मौके से करीब 100 किलो मांस और कटान उपकरण कुल्हाड़ी, छुरा, प्लास्टिक के रस्से आदि बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में काफी देर तक जंगल मे कांबिंग की लेकिन आरोपी पकड़े नहीं जा सके। पुलिस ने नावला के पशु चिकित्सक डॉ. राजेंद्र सिंह को मौके पर बुलाया। पशु चिकित्सक ने बरामद मांस के गोमांस होने की पुष्टि की। इसके बाद पुलिस ने बरामद गोमांस को गड्ढे में दबवा दिया। इंस्पेक्टर के मुताबिक मामले में रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश भी दी जा रही है।