फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला से बेटा छीना

दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला से बेटा छीना

Sun, 16 Dec 2018 12:21 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न की शिकार महिला से बेटा छीना
महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से निकाली गई महिला से ससुराल पक्ष के लोग डेढ़ साल के बेटे को जबरन छीन ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू की जहांगीर पट्टी निवासी सज्जो ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब चार साल पूर्व सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र की पुरानी अनाज मंडी निवासी खालिद से हुई थी। आरोप है कि अतिरिक्त दहेज में 50 हजार की नकदी व बाइक की मांग को लेकर कुछ समय पूर्व ससुराल पक्ष ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था, तभी से महिला गांव सुजड़ू में ही अपनी बहन फखरू के यहां दो बच्चों अलीशा व तहमूर के साथ रह रही थी। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व आरोपी पति खालिद, सास साजिदा, ननद शाकरा व रस्सो व ननदाई जहांगीर उसकी बहन के घर आए और महिला से मारपीट करते हुए उसके डेढ़ साल के बेटे तहमूर को जबरन छीन ले गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed