फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बस में महिला होमगार्ड से छेड़छाड़

बस में महिला होमगार्ड से छेड़छाड़

Wed, 14 Nov 2018 12:29 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बस में महिला होमगार्ड से छेड़छाड़
मुजफ्फरनगर। स्वामी कल्याणदेव जिला चिकित्सालय से रुड़की तक चलने वाली प्राइवेट बस में सवार महिला होमगार्ड के साथ कंडक्टर ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी बदसलूकी करते हुए फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुरकाजी क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला जिला मुख्यालय पर होमगार्ड है। रोजाना वह जिला अस्पताल से वाया पुरकाजी रुड़की तक चलने वाली प्राइवेट बस से ड्यूटी पर आती-जाती है। मंगलवार सुबह भी वह गांव के बाहर से प्राइवेट बस में मुजफ्फरनगर आने के लिए सवार हुई थी। जिला अस्पताल के बाहर बस रुकी तो महिला होमगार्ड भी नीचे उतरने लगी। आरोप है कि उतरते समय बस के गेट पर खड़े कंडक्टर ने ही उसके साथ छेड़छाड़ कीं। विरोध करने पर आरोपी बदसलूकी करते हुए धमकी देते हुए फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता सिविल लाइंस थाने पहुंची और कंडक्टर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed