{"_id":"5b859f9e42c792465165524f","slug":"151535483806-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड से हाथापाई, बाइक सवार का हाथ टूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड से हाथापाई, बाइक सवार का हाथ टूटा
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होमगार्ड से हाथापाई, बाइक सवार का हाथ टूटा
खतौली। जानसठ तिराहे पर बाइक रोकने को लेकर होमगार्ड के साथ बाइक सवार की कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। आरोप है कि होमगार्ड ने डंडा मारकर बाइक सवार का हाथ तोड़ दिया। हालांकि बाद में समझौता होने पर मामला रफा दफा करा दिया गया है।
मोहल्ला ढाकन चौक निवासी रफाकत अली मंगलवार दोपहर को बाइक पर किसी काम से कहीं जा रहा था। जानसठ तिराहे पर तैनात होमगार्ड ने रफाकत अली को बाइक रोकने के लिए कह दिया। बाइक नहीं रोकने पर होमगार्ड ने डंडा मार दिया। डंडा लगने से रफाकत अली का हाथ टूट गया। इसी बात को लेकर रफाकत अली और होमगार्ड के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों में हाथापाई हुई। वहां मौजूद अन्य होमगार्डों व लोगों ने बीचबचाव करा दिया। पीड़ित अपने साथियों को लेकर होमगार्ड की शिकायत करने थाने में पहुंचा। पीड़ित ने पहले बताया कि जानसठ तिराहे पर सिपाही ने बिना किसी कारण के डंडा मारकर उसका हाथ तोड़ दिया। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि बाइक सवार को तिराहे पर होमगार्ड के साथ हाथापाई हुई है। बाद में मोहल्ले के जिम्मेदार लोग थाने पहुंचे। इन लोगों ने आपस में समझौता करा दिया। पीड़ित ने भी होमगार्ड के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया।