फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   प्रेमिका के घर में प्रेमी कूदा, परिजनों ने पकडकां पीटा

प्रेमिका के घर में प्रेमी कूदा, परिजनों ने पकडकां पीटा

Wed, 22 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका के घर में प्रेमी कूदा, परिजनों ने पकडकां पीटा
प्रेमी से विवाह करने पर युवती अड़ी
विज्ञापन

खतौली। प्रेमी सोमवार की रात को अपनी प्रेमिका के मकान में कूद गया। युवती के परिजनों ने देख लिया और पकड़ करके उसकी जमकर धुनाई कर डाली। इसके बाद परिजनों ने प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। थाने में प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ विवाह करने की जिद पर अडिग हो गई। उधर, पुलिस ने प्रेमी के परिजनों को सूचना देकर थाने बुलवा लिया।

थाना तितावी क्षेत्र के गांव निवासी युवक की एक गांव में बुआ रहती है। युवक पिछले कई साल तक इसी गांव में रहकर किराए पर ट्रैक्टर चलाने का काम करता था। बुआ के यहां रहते हुए उसका गांव की युवती के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। दोनों के बीच काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। युवक अब अपने गांव में रह रहा था। सोमवार की रात को प्रेमिका के कहने पर प्रेमी गांव में पहुंचा। प्रेमी चुपके से प्रेमिका के मकान में दीवार कूदकर घुस गया। इस दौरान युुवती के परिजनों ने प्रेमी को मकान के अंदर ही दबोच लिया। परिजनों ने उसकी जमकर धुनाई की और पुलिस को सूचना कर दी। परिजनों ने मौके पर पहुंची पुलिस को प्रेमी हवाले कर दिया। पुलिस युवती को भी थाने ले आई। थाने में युवती अपने प्रेमी के साथ ही विवाह करने की जिद पर अड़ी हुई है। पुलिस ने युवक के परिजनों को भी थाने में बुलवा लिया। थाने में दोनों पक्षों की बीच समझौता के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed