Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A murder FIR has been filed against two people, including the CIA-2 in-charge, in connection with the custodial death of a youth.

Karnal News: हिरासत में युवक की मौत के मामले में सीआईए-2 के इंचार्ज समेत दो के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
A murder FIR has been filed against two people, including the CIA-2 in-charge, in connection with the custodial death of a youth.
हिरासत में युवक की मौत के मामले में सीआईए-2 के इंचार्ज समेत दो के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी - फोटो : हिरासत में युवक की मौत के मामले में सीआईए-2 के इंचार्ज समेत दो के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी
हिरासत में युवक की मौत के मामले में सीआईए-2के इंचार्ज समेत दो के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी
विज्ञापन

32 घंटे बाद शव उठाने के लिए राजी हुए युवक के परिजन, छह पुलिसकर्मी जांच के घेरे में

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। सीआईए-2 की हिरासत में युवक जितेंद्र राणा उर्फ जैकी की मौत हो जाने के मामले में पुलिस के खिलाफ हंगामा-प्रदर्शन के बीच रविवार को रामनगर थाने में हत्या समेत पांच धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। जैकी के भाई शुभम की तहरीर पर सीआईए-2 के इंचार्ज प्रवीण शर्मा और हेड कांस्टेबल संदीप को नामजद किया गया है। कुछ पुलिसकर्मी अज्ञात में बताए गए हैं। बीजणा गांव से 11 नवंबर की सुबह जैकी को उसके घर से लेकर जाते समय सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे छह पुलिसकर्मी जांच के घेरे में हैं।
शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जैकी की मौत की सूचना मिलने के बाद जिला नागरिक अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे जैकी के परिजन और ग्रामीण डीएसपी गोरखपाल राणा के आश्वासन पर रविवार की शाम करीब छह बजे शव उठाने और सोमवार की सुबह अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हुए। इन लोगों ने करीब 32 घंटे तक अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

डीएसपी ने उन्हें बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट खुश्बू गोयल जांच कर रही हैं। अगर जांच में नामजद पुलिसकर्मियों को दोषी पाया जाता है तो बिना किसी देरी के उनसे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर जांच में और भी पुलिसकर्मी दोषी मिलते हैं, तो उन्हें भी नामजद किया जाएगा। प्रवीण शर्मा, संदीप और एएसआई राजिंद्र को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। जैकी को हिरासत में लिए जाने से लेकर मौत हो जाने तक की विभागीय जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसआई को गोली लगने की एफआईआर दर्ज नहीं
हैरानी की बात यह है कि सीआईए-2 को जिस एएसआई राजिंद्र पर हिरासत में मौत के मामले को मुठभेड़ का रूप देने के लिए खुद के कंधे पर गोली मारने का आरोप है, उसे नामजद नहीं कराया गया है। इससे भी बड़ा ताज्जुब यह है कि उसे गोली लगने की एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वह शहर के निजी अस्पताल में भर्ती है। जैकी के भाई शुभम का कहना है कि अभी सिर्फ वे पुलिसकर्मी नामजद कराए गए हैं, जिनकी सीसीटीवी फुटेज से पहचान हुई है। डीएसपी का कहना है कि राजिंद्र को गोली किन परिस्थिति में लगी, इसकी भी जांच कराई जा रही है।

मौत की सूचना भी नहीं दी परिजन को
जैकी की हिरासत में मौत हो जाने के बाद सीआईए-2 ने परिजन को सूचना नहीं दी। बीजणा के सरपंच सुनील कुमार ने बताया कि 14 नवंबर की सुबह उनके पास सदर थाने से फोन आया था। उन्हें बताया गया कि जैकी को दिल का दौरा पड़ गया है। उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया है। उसके परिजन को बता दो। परिजन अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि जैकी की मौत हो जाने के बाद पुलिस शव लेकर आई थी।



हिरासत में मौत के इस मामले में जितने भी आरोप लगे हैं, सबकी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में साक्ष्य मिलने के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की गई है। परिजन को आर्थिक सहायता के लिए शासन को लिखा जाएगा
- गोरखपाल राणा, डीएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed