फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्र की मौत

सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्र की मौत

Sat, 14 Jul 2018 12:54 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल पिता-पुत्र की मौत
मीरापुर। खतौली-मीरापुर मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में घायल पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिजनों पर गमों का पहाड़ टूट गया है। मृतक के पुत्र शेरखान ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मीरापुर के गांव कैथोडा निवासी अलाउद्दीन बृहस्पतिवार दोपहर अपनी पत्नी सुगरा, पुत्र शेरखान उर्फ जुम्मा, पुत्री परवीन, बेटे मोनिस व अनस को एक जुगाड़नुमा वाहन से खतौली एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर शाम यह परिवार मीरापुर आ रहा था। थाना जानसठ क्षेत्र के गांव चिंदौड़ी के निकट ईंट भट्ठे के पास पीछे से आ रहे खोई से भरे ट्रक ने अलाउद्दीन के वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अलाउद्दीन (50) और उसके बेटे अनस (8), शेरखान, सुगरा, बहन परवीन, भाई मोनिश घायल हो गए। दुर्घटना करने वाला चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग निकला। जानसठ पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से अलाउद्दीन और अनस को गंभीर हालत में बाहर रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर गांव में शोक व्याप्त हो गया। तीसरे पहर दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। उलाउद्दीन मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करता था। ग्रामीणों ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति तंग होने के कारण घायलों की उपचार में मदद की जा रही है।
विज्ञापन


करंट से मौत के मामले में विद्युत निगम के खिलाफ केस दर्ज
मीरापुर। गांव चुड़ियाला के जंगल में करंट लगने से किसान की मौत के मामले में विद्युत निगम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चुड़ियाला निवासी किसान सुशील कुमार शर्मा पुत्र शांति प्रसाद बृहस्पतिवार शाम को खेत में काम करते समय टूटे तार की चपेट में आ गया था। उसकी करंट लगने से मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र सागर शर्मा ने विद्युत निगम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार दोपहर बाद शव गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। बाद में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed