{"_id":"5ad1018d4f1c1b9d098b4694","slug":"151523646861-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में तीमारदों का हंगामा, अफरातफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अस्पताल में तीमारदों का हंगामा, अफरातफरी
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में लाए गए पीड़ितों के परिजनों ने हंगामा कर दिया। कर्मचारियों के साथ अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की की गई। विरोध करने पर मारपीट हुई। ईएमओ की ओर से मामले में कोतवाली थाने पर तहरीर दी गई है।
शुक्रवार दोपहर को स्वामी कल्याण जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में जानसठ, केशवपुरी व सर्राफा बाजार निवासी तीन लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना था कि उन्हें किसी ने जहर खिला दिया है। जिस समय कर्मचारी उपचार करने में लगे थे, तभी परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। परिजनों ने कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इसके विरोध में अस्पताल कर्मचारियों और परिजनों के बीच नोकझोंक हुई। विरोध करने पर धक्का-मुक्की कर मारपीट की गई। इससे इमरजेंसी सेवाएं गड़बड़ा गई। हंगामा होने पर अन्य लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। पुलिस ने तीनों आरोपियों का पकड़ कर उनका चालान कर दिया। बाद में उन्हें कोतवाली से ही जमानत पर छोड़ा गया।
युवक से लाखों की ठगी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन निवासी इश्तियाक पुत्र यामीन ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि निरधना निवासी सरताज, उसकी पुत्री अशफी उर्फ छोटी, दिल्ली निवासी जुनैद त्यागी ट्रेवल्स कंपनी चलाते हैं। आरोपियों ने उसे दुबई में अच्छी नौकरी पर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की है। आरोपियों ने इश्तियाक से दुबई भेेजने के नाम पर 1 लाख 34 हजार रुपये हड़प लिए। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।