फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट

छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट

Sat, 24 Feb 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
छात्रों के दो गुटों में हुई मारपीट
मुजफ्फरनगर। जीआईसी मैदान के सामने छात्रों के दो गुटों में मारपीट होने से सरकुलर रोड पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर जाकर दो युवकों को हिरासत में लिया है। दोनों कूकड़ा और अवध विहार के रहने वाले बताए गए हैं। सरकुलर रोड स्थित जीआईसी मैदान के सामने शुक्रवार दोपहर को छात्रों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हो गई। सूचना मिलने पर सिविल लाईन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए। पुलिस ने पीछा करके दो युवकोें को महावीर चौक के पास से पकड़ लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


आरा मशीन में आग लगी
मुजफ्फरनगर। रामपुरी स्थित आरा मशीन में अचानक आग लगने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर फायरब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
शुक्रवार सुबह शहर कोतवाली क्षेत्र में रामपुरी स्थित एक आरा मशीन में अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरातफरी मच गई। कर्मचारियों ने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने के प्रयास किया, मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस और फायरब्रिगेड को सूचना दी गई। बाद में फायरब्रिगेड ने मौके पर जाकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण ज्ञात नहीं हो सका।
विज्ञापन


ट्रैक पर मिला शव जतिन का निकला
मुजफ्फरनगर। नईमंडी क्षेत्र के कल्याणपुरी के निकट एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। बाद में मृतक की पहचान नई दिल्ली के शास्त्री नगर निवासी जतिन पुत्र अनिल के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक मंदबुद्घि था, जो भटक कर यहां आ गया था। देर शाम परिजन शव लेकर दिल्ली चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे समेत पकड़ा
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने खालापार में चेकिंग के दौरान एक युवक को तमंचे समेत गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया कमर पुत्र अखलाक निवासी दक्षिणी खालापार हत्या के प्रयास में भी वांछित चल रहा था।


कचहरी में चेकिंग अभियान
मुजफ्फरनगर। पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने कचहरी परिसर में चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाशी ली। सीओ सिटी हरीश सिंह भदौरिया के निर्देशन में सिविल लाइन पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने यह अभियान चलाया। इसके अलावा बैंकों के आसपास और बाजारों में चेकिंग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed