{"_id":"5a5bae4a4f1c1bcb268b4742","slug":"151515957834-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुर्कानशी महिला की मौत दम घुटने से हुई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुर्कानशी महिला की मौत दम घुटने से हुई
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
महिला की मौत दम घुटने से हुई थी
मंसूरपुर। गन्ने के खेत में मिली बुर्कानशी महिला की मौत दम घुटने से हुई है। पीएम रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि नहीं हो सकी। शव की पहचान भी नहीं हो सकी है।
शुक्रवार को मंसूरपुर में शाहपुर मार्ग पर गांव सोंहजनी तगान की पुलिस चौकी के निकट किसान रविंद्र के गन्ने के खेत में 35 वर्षीय बुर्कानशी महिला का शव पड़ा मिला था। शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने शिनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस ने बताया कि अज्ञात महिला की मौत दम घुटने से हुई है। पीएम रिपोर्ट में मृतका के साथ रेप की पुष्टि नहीं हुई।