फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Student hangs himself; teacher accused of harassment.

Meerut News: छात्र ने फंदे से लटक कर दी जान, शिक्षक पर उत्पीड़न का आरोप

Mon, 28 Sep 2026 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 07:17 PM IST
विज्ञापन
Student hangs himself; teacher accused of harassment.
- पिता ने थाने में दी तहरीर, उत्पीड़न से तंग आकर आत्महत्या करने की बात कही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मवाना। ढिकोली कॉलोनी निवासी अमरीश ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर अपने 14 वर्षीय पुत्र रुद्रांश को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप एक फैक्टरी परिसर में स्थित स्कूल के गणित शिक्षक पर लगाया है।
पीड़िता पिता ने तहरीर में बताया कि 24 सितंबर की शाम करीब पांच बजे उनके कक्षा 10 में पढ़ने वाले पुत्र ने घर के कमरे में छत के कुंदे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अगले दिन परिजनों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में आसपास के बच्चों व सहपाठियों से जानकारी करने पर पता चला कि स्कूल के गणित अध्यापक पिछले करीब 15 दिन से छात्र का मानसिक उत्पीड़न कर रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि शिक्षक अभद्र टिप्पणी करते हुए छात्र को क्लास से बाहर जमीन पर बैठा देते थे और नाम काटने की धमकी देते थे। शिक्षक की इस प्रताड़ना व खौफ से तंग आकर छात्र काफी मानसिक तनाव में आ गया था और इसी वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि मामले की जानकारी कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed