{"_id":"5a4695504f1c1b8e698c47a2","slug":"151514575184-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्या इंटर कॉलेज बना जंग का मैदान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कन्या इंटर कॉलेज बना जंग का मैदान
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर।
कन्या इंटर कॉलेज ही जंग का मैदान बन गया। किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में प्रधानाचार्या और एक शिक्षिका के बीच मारपीट हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने प्रधानाचार्या को जिला अस्पताल भेज कर उपचार कराया। पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है।
मारपीट का मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के रुड़की रोड स्थित नगर पालिका कन्या इंटर कालेज में शुक्रवार को हुआ। कॉलेज की कार्यवाहक प्रधानाचार्या और एक सहायक अध्यापिका में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके चलते दोनों में मारपीट हो गई। दोनों में मारपीट होने से कॉलेज में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
छात्र पर हमला किया
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र में एसडी इंटर कॉलेज के छात्रों ने एक छात्र पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सिविल लाइन थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए रामपुर तिराहा के विशेष ने बताया कि वह एसडी कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र है। वह कॉलेज की छुट्टी होने के पर घर जा रहा था। आरोप है कि जब वह झांसी रानी चौक के पास पहुंचा तो तभी उसकी क्लास के पीनना निवासी कोली, शुभम, आर्यन, असजद आदि ने उसे रोक लिया और हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।