फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Death certificate stuck due to lack of DNA report

Kushinagar News: डीएनए रिपोर्ट नहीं मिलने से मृत्यु प्रमाण पत्र अटका

Fri, 04 Sep 2026 12:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Death certificate stuck due to lack of DNA report
सुकरौली। क्षेत्र के धनहा निवासी सफाईकर्मी योगेश 17 जून को रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे। एक हफ्ते बाद बंचरा मंदिर के समीप मिले एक कंकाल की शिनाख्त लापता योगेश के रूप में हुई थी। हालांकि शव पुराना होने के कारण पोस्टमार्टम से मौत की सही वजह स्पष्ट नहीं हो सकी और डीएनए रिपोर्ट न आने के चलते मौत की गुत्थी अब तक नहीं सुलझ पाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने कंकाल की पहचान की वैज्ञानिक पुष्टि के लिए योगेश के पिता के रक्त नमूना लेकर डीएनए जांच के लिए भेजा है लेकिन रिपोर्ट न मिलने के कारण परिवार को मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत योगेश से जुड़े तमाम विभागीय लाभ और अनुग्रह राशि भी परिवार को अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। परिजन का कहना है कि डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी व प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही बेहद दयनीय है, ऐसे में डीएनए रिपोर्ट और मृत्यु प्रमाण पत्र की प्रक्रिया लंबी खींचने से बच्चों की पढ़ाई और जरूरी दस्तावेजों से जुड़े काम ठप पड़ गए हैं। पीड़ित परिजन ने शासन-प्रशासन से गुहार लगाई है कि डीएनए जांच की रिपोर्ट जल्द से जल्द जारी कराई जाए और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर परिवार को नियमानुसार मिलने वाले सभी सरकारी लाभ अविलंब उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed