फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लकी ड्रा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया

लकी ड्रा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया

Thu, 28 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 28 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
लकी ड्रा में धोखाधड़ी  का आरोप लगाया
लकी ड्रा में धोखाधड़ी का आरोप लगाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत के चौधरी चरण सिंह सभागार में तितावी के लिए एलपीजी की गैस एजेंसी के आवंटन के लिए हुए लकी ड्रा में धांधली का आरोप लगाया गया है। ड्रा में शामिल लोगों ने डीएम को मामले की लिखित शिकायत की है।
डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में तितावी के लोगों ने कहा है कि जिला पंचायत के सभागार में तितावी के लिए गैस एजेंसी ड्रा से छोड़ी जानी थी। अधिकारियों ने इस तरह का खेल किया कि कंपनी को जिस व्यक्ति को एजेंसी देनी थी, उसे गुपचुप तरीके से दे दी और दिल्ली से ही लकी विनर का नाम बता दिया गया। इस मामले की जांच की मांग की गई। शिकायत करने वालों में डॉ राज मोहन, विपिन कुमार, नरेश कुमार, अंकित, अमरपाल आदि ने शिकायत की।
विज्ञापन

मनोज कुमार बने अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। डिप्लोमा इंजीनियर संघ के चुनाव में मनोज कुमार को जिलाध्यक्ष चुना गया। आरपी यादव को उपाध्यक्ष, मदनपाल को सचिव, शिवानी को संयुक्त सचिव, बृजेश कुमार को जिला सचिव बनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हरिओम शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार साहिबजादों का शहीदी पर्व मनाया
मुजफ्फरनगर। माता गुजरी और चार साहिबजादों के शहीदी पर्व पर पंचायती गुरुद्वारा पंचदरा समिति ने शिव चौक पर चाय और बिस्किट का लंगर लगाया। इस अवसर पर सीडीओ अंकित अग्रवाल ने लंगर का शुभारंभ किया। डॉ प्रतिपाल कथूरिया, सतनाम सिंह हंसपाल, हरमिंदर सिंह, राजेंद्र वाधवा, दीपक नारंग, संदीप मित्तल, गोपाल मित्तल, दीपक वर्मा, अशोक बाठला आदि रहे।

राजेंद्र साहनी बने अध्यक्ष
मुजफ्फरनगर। एसोसिएशन सिविल इंजीनियरिंग प्रेक्टिसनर्स की बैठक में राजेंद्र साहनी को अध्यक्ष चुना गया। नफीस राना को उपाध्यक्ष, संजय शर्मा को सचिव, राजीव गुप्ता को सह सचिव, रजत गुप्ता को कोषाध्यक्ष, अवनी शर्मा, भारत भूषण, ललित कुमार, नवनीत गोयल, पीएस रंधावा, पीएन शर्मा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed