{"_id":"59a074354f1c1b7b608b463a","slug":"151503687733-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर फायर करने वालों के विरुद्घ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस पर फायर करने वालों के विरुद्घ मुकदमा
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पर फायर करने वालों के विरुद्घ रिपोर्ट
भोपा(मुजफ्फरनगर)। गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस पार्टी पर फायर करने और गौकशी करने के आरोप में छह लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा कायम किया है।
बृहस्पतिवार को गांव सीकरी में सूचना पर पुलिस ने चार कुंतल गोमांस, उपकरण बरामद कर जिंदा एक गाय और बछडे़ को मुक्त कराया था। गोकशी करने वाले छह आरोपी पुलिस पर फायरिंग करने फरार हो गए थे। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने यासीन, यामीन, मुस्तकीम, मुकीम, आशु, याकूब उर्फ कोबरा निवासीगण सीकरी के विरुद्घ पुलिस पर फायरिंग करने और गोवध अधिनियम आदि गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम कराया है। थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि याकूब उर्फ कोबरा पहले भी आपराधिक घटनाओं में जेल जा चुका है।
परिजनों से झगड़कर गंगनहर में कूदा युवक
भोपा(मुजफ्फरनगर)। गंगनहर में कूदा युवक सकुशल बाहर निकल गया। युवक की तलाश कर रहे पीरजनों व पुलिस ने युवक के घर पहुंच जाने के पर राहत महसूस की। शुक्रवार को गांव रहमतपुर निवासी अमित ने अपने परिजनों से झगड़ा कर निरगाजनी गंगनहर में छलांग लगा दी। यह वाकया एक व्यक्ति ने देखा तो यह सूचना अमित के परिजनों को दी। सूचना पर दर्जनों लोग और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गोताखोरों को भी सूचना दी। कुछ ही देर बाद किसी कारण वह नहर से निकलकर घर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस और परिजान वापस लौट गए।
गणेश महोत्सव का शुुुुभारंभ
भोपा(मुजफ्फरनगर)। कस्बे में 11 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव का शुभारम्भ हुआ। हवन यज्ञ के बाद गणेश स्थापना की गई। भोपा में श्री गणेश सेवा समिति द्वारा गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ शुक्रताल तीर्थनगरी से पधारे महामंडलेश्वर गोपालदास जी महाराज और कृपालदास जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर किया। हवन यज्ञ के बाद गणेश स्थापना की गई। 11 दिन तक चलने वाले गणेश महोत्सव पर भूमिया मंदिर पर प्रतिदिन कर्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पांच अगस्त को नगर परिक्रमा के बाद मूर्ति विश्नजन होगा। सेवार्थ क्लब, श्रीराम सेवा समिति के साथ ही ग्रामीणों का सहयोग रहा। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, भाजपा नेता डॉ वीरपाल निर्वाल, हरीश राठी, महेंद्र सिंह राठी, हरविंद्र राठी, विक्रम भक्त, प्रदीप शर्मा, सुभाष वालिया आदि मौजूद रहे।