{"_id":"5c06d06dbdec22418d761d48","slug":"15-thousand-prize-racket-caught-in-encounter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा, पैर में गोली लगी, साथी बदमाश फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ा, पैर में गोली लगी, साथी बदमाश फरार
अमर उजाला/ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल हुआ बदमाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मुठभेड़ में 15 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी बदमाश फरार हो गया। मुठभेड़ में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस से मुठभेड़ के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि इंस्पेक्टर केपीएस चाहल को मंगलवार रात करीब आठ बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि मूलचंद रिसोर्ट के पास बाइक पर दो बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं। इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर बदमाश रिसोर्ट के पास गांव बेगराजपुर को जाने वाले रास्ते की ओर भागने लगे।
बदमाशों ने भागते हुए पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस की गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को दबोच लिया, जबकि उसका साथी बदमाश जंगलों के रास्तों से फरार हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने फरार बदमाश को पकड़ने के लिए जंगलों में घंटों कांबिंग की, लेकिन बदमाश का कहीं पता नहीं चल सका। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम गांव संधावली निवासी जहीर पुत्र तौफीक बताया और अपने फरार साथी का नाम संधावली निवासी गुल्लू बताया है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के कब्जे से तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। एसएसपी ने पुलिस से मुठभेड़ की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि पकड़ा गए बदमाश पर 15 हजार रुपये का इनाम है। पुलिस को इस बदमाश की काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बदमाश जहीर पर कई मुकदमे दर्ज
इंस्पेक्टर केपीएस चाहल ने बताया कि बदमाश जहीर पर पूर्व में गोकशी के मामले में एनएसए भी लग चुकी है। थाना मंसूरपुर में जहीर और फरार साथी बदमाश गुल्लू के विरुद्ध दर्जनों गोकशी, धारा 307 व गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं। गांव नरा में 28 नवंबर को गोकशी पकड़ी गई। पुलिस ने मौके से तीन चार आरोपियों को पकड़ा था, जबकि जहीर और गुल्लू मौके से फरार हो गए थे। इस गोकशी के मामले में जहीर वांछित चल रहा था। इसी मामले में मंसूरपुर पुलिस की ओर से जहीर पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बदमाश जहीर की अन्य थानों में भी आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। फरार बदमाश गुल्लू को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।