फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बुढ़ाना में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़

बुढ़ाना में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़

Sun, 19 May 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाना में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़
बुढ़ाना में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने गांव बहलोलपुर के जंगल में ईख के खेत में चलाई जा रही तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा फरार हो गया। मौके से बने-अधबने तमंचे व मस्कट के साथ ही उपकरण बरामद किए गए हैं।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी देहात आलोक शर्मा ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार देर रात सूचना के आधार पर गांव बहलोलपुर के जंगल में अमरपाल की ट्यूबवेल के पास स्थित ईख के खेत में दबिश दी। इस दौरान मौके पर दो लोग तमंचा फैक्टरी चलाते मिले, जिनमें से अब्दुल जब्बार पुत्र वहीद निवासी गांव जौला को पकड़ लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। एसएसपी के शब्दों में, फरार हुए बदमाश की पहचान गांव जौला के ही अफजाल उर्फ गधा पुत्र इकबाल के रूप में हुई है। मौके से तीन मस्कट, सात तमंचे, चार अधबनी मस्कट, दो अधबने तमंचे और उपकरण बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि अब्दुल जब्बार इससे पहले तितावी थाने से तमंचा फैक्टरी चलाते हुए जेल जा चुका है, जबकि उसका भाई इदरीश भी बुढ़ाना कोतवाली पुलिस द्वारा तमंचा फैक्टरी चलाने में जेल भेजा जा चुका है। फरार हुए अफजाल उर्फ गधा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


मुठभेड़ में दबोचे दो बदमाश, एक फरार
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन स्थित सभागार में ही प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने शनिवार सुबह चेकिंग के दौरान बुढ़ाना से गांव बिराल जाने वाले मार्ग के जंगल में बाइक सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बाइक सवारों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरा फरार हो गया। एसएसपी के शब्दों में, पकड़े गए बदमाशों में बागपत जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के गांव टीकरी निवासी शुभम व छपरौली थाना क्षेत्र के सबगा निवासी कमल शामिल हैं। वहीं, फरार बदमाश की पहचान टीकरी निवासी गौरी के रूप में हुई है। बदमाशों के पास से दो तमंचे-कारतूस और एक फर्जी नंबर प्लेट लगी पैशन बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed