फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बसपा नेता के फोटो वायरल में पुलिस जांच में जुटी

बसपा नेता के फोटो वायरल में पुलिस जांच में जुटी

Sun, 12 May 2019 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता के फोटो वायरल में पुलिस जांच में जुटी
बसपा नेता के फोटो वायरल प्रकरण में पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

खतौली। बसपा नेता के महिला के साथ आपत्तिजनक फोटो वायरल के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। महिला ने तीन युवकों के विरुद्ध इन फोटो को वायरल के मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया था। महिला ने जारी बयान में बताया कि नामजद युवकों ने ही उसके फोटो के साथ बसपा नेता के फोटो कंप्यूटर से तैयार करके व्हाटसअप ग्रुप और फेसबुक पर वायरल किए हैं।

नगर की रहने वाली महिला ने शनिवार को थाने में तहरीर देकर बताया था कि तीन युवक उस पर बदनीयती रखते हैं। इन युवकों ने उसकी सामाजिक ख्याति को खराब करने को उसके फोटो बसपा नेता के साथ कंप्यूटर पर तैयार किए और वायरल कर दिए। पुलिस ने इन तीनों युवकों के विरुद्ध तहरीर के आधार पर 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। रविवार को महिला की ओर से भेजे गए जारी बयान में उसने बताया कि बसपा नेता की छवि को धूमिल करने के लिए इन तीनों युवकों ने कंप्यूटर से फोटो तैयार करके वायरल किए हैं। इस संबंध में इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा का कहना है कि महिला की ओर से तीन युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed