{"_id":"5c76d553bdec22129c2db4b6","slug":"141551291731-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदरपुर से अपहृत किशोरी बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिकंदरपुर से अपहृत किशोरी बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा किशोरी बरामद, दो गिरफ्तार
मीरापुर। गांव से तीन दिन पूर्व अगवा किशोरी को पुलिस ने बरामद कर दो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति ने 25 फरवरी को दो भाइयों देवेंद्र व अजेंद्र पर नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पुलिस ने बुधवार सुबह सूचना के आधार पर सैनी भट्ठा तिराहे के निकट दबिश देकर उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके साथ मौजूद अगवा किशोरी को भी बरामद कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेजते हुए किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराकर उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
मामूली विवाद में ऑटो चालक से मारपीट
मीरापुर। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर बुधवार सुबह ऑटो चालक से किराए को लेकर एक युवक ने मारपीट कर दी। पीड़ित के शोर मचाने पर पहुंची पुलिस ने मारपीट के आरोपी नीरज निवासी मोहल्ला कोटला को मौके पर ही दबोच लिया, जिसका बाद में शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया।
बारिश से फिर बढ़ा सर्दी का प्रकोप
मीरापुर। दो दिन से आसमान में छाए बादलों के साथ ही रात भर ठंडी हवाएं चलने और बुधवार दोपहर हुई ओलावृष्टि व बारिश से सर्दी का प्रभाव फिर से बढ़ गया है। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे गड़गड़ाहट व तेज हवाओं के साथ हुई ओलावृष्टि व बारिश से कुछ देर के लिए सामान्य जनजीवन ठहर गया। बाजारों में भी सन्नाटा छा गया। बारिश व ओलावृष्टि के बाद तेज ठंडी हवाएं चलने से लोग फिर से गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।