फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खुले में मीट बेचने पर 13 के खिलाफ मुकदमा

खुले में मीट बेचने पर 13 के खिलाफ मुकदमा

Fri, 15 Feb 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
खुले में मीट बेचने पर 13 के खिलाफ मुकदमा
खुले में मीट बेचने पर 13 के खिलाफ मुकदमा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। खुले में मुर्गे तथा अन्य मीट बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। अभियान के दूसरे दिन 13 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहित अधिकारी विनीत कुमार ने बताया कि रामपुर में चंदन सिंह और मनोज कुमार,गाजावाली पुलिया के पास सोनू, रेलवे रोड पर मनोज कुमार, नीरज और राकेश कुमार, आदर्श कॉलोनी में अजय, सरवट गेट पर अनस होटल के मोहम्मद साबिर, लद्दावाला में नाज होटल के वसीम अहमद, सरवट गेट पर करीम होटल के जमीर अहमद, रेलवे रोड पर अरुण तथा मोहल्ला ब्रह्मपुरी में परमजीत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीके त्रिपाठी, अनिल कुमार कौशल,राजीव कुमार, डा. विकास कुमार, मोहित कुमार, राकेश कुमार, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार, वारियाक्ष दीक्षित शामिल रहे।
विज्ञापन


जियारत कराने के नाम पर लाखों की ठगी
मुजफ्फरनगर। इराक और ईरान में जियारत कराने के नाम पर एक ट्रेवल्स एजेंसी ने लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगनहर कालोनी निवासी मौ. रियाज पुत्र नफीस अहमद ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि एक टूर एंड ट्रेवल्स एजेंसी के संचालक ने बगदाद शरीफ व ईरान शरीफ की जियारत कराने के लिए दो लाख 40 हजार रुपये मांगे थे। उसने आरोपी को रुपये दे दिए, लेकिन उसे भेजा नहीं गया। सिविल लाइन पुलिस को तहरीर देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई। उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश देने की प्रार्थना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed