फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्रामीण के कागजात से बैंक खाता खोलकर लाखों का लेनदेन

ग्रामीण के कागजात से बैंक खाता खोलकर लाखों का लेनदेन

Sat, 08 Dec 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण के कागजात से बैंक खाता खोलकर लाखों का लेनदेन
बैंक खाता खोलकर लाखों का लेनदेन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांव लकड़संधा निवासी युवक के कागजात लगाकर शहर के आर्यसमाज रोड स्थित बैंक में फर्जी बैंक खाता खोलकर लाखों का लेनदेन किया गया। आयकर विभाग से इस बाबत नोटिस आने के बाद पीड़ित अब कार्रवाई के लिए बैंक अफसरों के चक्कर काटता घूम रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लकड़संधा निवासी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस ऑफिस में एसपी सिटी ओमवीर सिंह को शिकायती पत्र सौंपा। पीड़ित ने बताया कि उसके पास विगत 20 नवंबर को आयकर विभाग से नोटिस आया था। उक्त नोटिस में विभाग ने शहर के आर्यसमाज रोड स्थित कोटक महिंद्रा बैंक में खोले गए उसके बैंक खाते से 12 लाख के लेनदेन को लेकर जवाब तलब किया था। पीड़ित के अनुसार, उसने उक्त बैंक में कभी कोई खाता ही नहीं खुलवाया, जिसके चलते वह वहां पहुंचा तो पता चला कि उसके कागजात के आधार पर जोगेंद्र सिंह के नाम से किसी ने फर्जी बैंक खाता खुलवा रखा है। जिसमें फोटो भी उसी का लगाया हुआ है। पीड़ित ने बैंक अफसरों से फर्जी खाता खोलने की शिकायत की। लेकिन इस संबंध में बैंक की तरफ से कोई कार्रवाई किए जाने से हाथ खड़े कर दिए। पीड़ित ने एसपी सिटी से मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed