फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मामूली विवाद में युवक को पीटा, तहरीर दी

मामूली विवाद में युवक को पीटा, तहरीर दी

Sun, 04 Nov 2018 12:50 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक को पीटा, तहरीर दी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आबकारी निवासी अनिकेत ने तहरीर देकर बताया कि उसका पड़ोसी युवक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि पड़ोसी ने शुक्रवार रात छह साथियों के साथ मिलकर अनिकेत को घर से बुलाकर गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


तमंचा, कारतूस और छुरी के साथ दबोचे दो युवक
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के एसआई जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार रात किदवईनगर के एटूजेड रोड पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालात में घूम रहे युवक को शक के आधार पर रोका। एसआई के अनुसार, तलाशी लेने पर युवक के पास से तमंचा-कारतूस बरामद हुए, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़ा गया आरोपी किदवईनगर का ही राशिद पुत्र फारूख है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। उधर, एसआई राजेंद्र गिरी ने रुड़की चुंगी पर चेकिंग के दौरान छुरी के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी देवबंद के धंधेड़ा निवासी शाहिद पुत्र फत्तू है, जिसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed