{"_id":"5bb5063b867a55019a1f95f6","slug":"141538590267-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान को धमकी, सात के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान को धमकी, सात के खिलाफ केस दर्ज
Updated Wed, 03 Oct 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधान को धमकी देने पर सात पर केस दर्ज
भोपा। घर में घुसकर प्रधान से गाली गलौज करने वाले सात लोगों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम अथाई के ग्राम प्रधान अजब सिंह का आरोप है कि मंगलवार को वह अपने घर पर बैठा था। इस बीच गांव के ही प्रभु, मगन, चमन, इंद्रेश, सीनू, अमित, जानी ने उसके घर में घुसकर गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट की गई। पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
छात्रों ने निकाली जन जागरण रैली
भोपा। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषित माह के समापन पर विद्यालय के बच्चों द्वारा गांवों में पोषण तथा स्वच्छता को लेकर जन जागरण रैली निकाली गई। समापन पर सुपरवाइजर नीलम रानी और देवकी ने स्वच्छता व पोषण के विषय में लोगों को जानकारी दी। सभी को स्वच्छता व पोषण की शपथ भी दिलाई। सीडीपीओ सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि कुपोषण को जड़ से मिटाने के लिए स्वच्छता पर ध्यान देना होगा। आंगनबाड़ी मंजू शर्मा, सीमा, अंकुर, उषा, सरोज, अंजली, ममता, संतोष, बबीता, शर्मिला, कुसुम, शिमलेस, पिंकी, प्रभा, उर्मिला सहित अध्यापक और अध्यापिकाएं मौजूद रहीं।
कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज
भोपा। रूड़कली में सात माह पूर्व दफनाये गये मजदूर के शव को अब पुलिस कब्र से निकलवा सकती हैं। मृतक के भाई ने गांव के ही पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। वहीं, न्यायालय के आदेश पर मुकदमा कायम किया गया। क्षेत्र के गांव रुड़कली निवासी जाहिद ने पिछले दिनों न्यायालय के आदेश पर गांव के ही शबाब, इकरार, अरमान, दुल्ला, इकबाल के विरुद्ध मुकदमा कायम कराते हुए आरोप लगाया था कि सात माह पूर्व उसके भाई जैगम और जाबिद को घर से बुलाकर इकरार के घर ले गये थे। आरोप हैं कि सभी लोगों ने जैगम की ईंट और पत्थरों से पीटकर हत्या कर दी थी। जाबिद किसी तरह उनसे बच निकला था। पुलिस ने पांचों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा कायम किया। अब अगर पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ाती है तो जैगम के शव को निकाल परीक्षण के लिये भेजा जा सकता है। थाना प्रभारी निरीक्षक बीपी सिंह का कहना हैं कि मामले की जांच की जा रही हैं। आवश्यक हुआ तो शव को निकाला भी जा सकता हैं। पुलिस अब मामले को गंभीरता से ले रही है। विपक्ष के लोगों का कहना है कि उन्हें बेवजह फंसाया जा रहा हैं।
विज्ञापन
मारपीट का आरोपी गिरफ्तार
भोपा। एक सप्ताह पूर्व भोकरहेड़ी में प्रेम विवाह को लेकर दो पक्षों में धारदार हथियार चले थे। जिसमें दोनों और से एक दर्जन से भी अधिक लोग घायल हो गये। अमरनाथ ने गांव के कंवरपाल, संजय, चंद्र, रविंद्र, राहुल के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी संजय को उसी के घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।