Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   No Nazul land was found at the home of Rishabh, the prime accused in the Saadatganj triple murder case.

Lucknow News: सआदतगंज तिहरे हत्याकांड में मुख्य आरोपी ऋषभ के घर में नहीं मिली नजूल की जमीन

Wed, 04 Nov 2026 01:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
No Nazul land was found at the home of Rishabh, the prime accused in the Saadatganj triple murder case.
मुख्य आरोपी ऋषभ
लखनऊ। सआदतगंज के तिहरे हत्याकांड के आरोपी ऋषभ शुक्ला के मकान पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई फिलहाल अटक गई है। एलडीए की ओर से इलेक्ट्रॉनिक टोटल स्टेशन (ईटीएस) मशीन से कराई गई जांच में मकान नजूल की जमीन पर बना नहीं मिला। जिस जमीन पर मकान बना है, वह निजी निकली है। हालांकि, जमीन की स्थिति की गहन जांच के लिए एलडीए अब रिमोट सेंसिंग एंड एप्लीकेशन सेंटर की मदद लेगा। इसके लिए केंद्र के निदेशक को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


एलडीए की टीम ने शुक्रवार को ईटीएस मशीन से मकान और उसके आसपास की जमीन का सर्वे किया था। दरअसल, जमीन की पैमाइश से संबंधित रिकॉर्ड नहीं मिल रहा था। वहीं, मौके पर कुआं, मंदिर या कोई अन्य प्राचीन स्थल भी नहीं मिला, जिसे आधार बनाकर मैनुअल पैमाइश की जा सके। ऐसे में मशीन से सर्वे कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जांच में सामने आया कि आरोपी का मकान जिस जमीन पर बना है, वह सरकारी नजूल की नहीं, बल्कि निजी जमीन है। अब एलडीए रिमोट सेंसिंग एंड एप्लीकेशन सेंटर से यह पता कराएगा कि मकान के हिस्से में कितनी नजूल और कितनी सड़क की जमीन आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि तिहरे हत्याकांड के बाद उच्च स्तर से मिले निर्देश पर एलडीए ने आरोपी के मकान की एक दीवार गिराई थी। यह कार्रवाई इस आधार पर की गई थी कि दीवार सड़क की जमीन पर बनी है। अब आगे की कार्रवाई विस्तृत जांच के बाद ही तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed