{"_id":"5b75d3f242c792225602a09f","slug":"141534448626-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामांध युवक ने किशोर से किया कुकर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कामांध युवक ने किशोर से किया कुकर्म
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा बुधवार को क्षेत्र में ही खेल रहा था। आरोप है कि मोहल्ला लद्दावाला निवासी शोएब उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां डरा-धमकाकर उसके साथ कुकर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने पीड़ित किशोर को परिजनों समेत जान से मारने की धमकी दी और हैवानियत को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित किशोर घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन बच्चे को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपी शोएब के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने किशोर का मेडिकल कराते हुए आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
अंसारी रोड पर मिली युवक की लाश
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के अंसारी रोड पर बुधवार शाम के समय युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, युवक करीब 28 साल का है, जो देखने में बीमार प्रतीत हो रहा है। शिनाख्त नहीं होने पर उसके शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।