फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   देर रात घर में घुसे युवक को धुना

देर रात घर में घुसे युवक को धुना

Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
देर रात घर में घुसे युवक को धुना
देर रात घर में घुसे युवक को धुना
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे के एक मोहल्ले में मंगलवार देर रात एक युवक पड़ोसी के मकान में जा घुसा। इसी दौरान आहट होने पर उक्त मकान में रहने वाले लोग जाग गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी से घर में इस तरह घुसने को लेकर पूछताछ की गई, लेकिन वह कुछ नहीं बता पाया। इससे गुस्साए परिजनों ने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। बाद में आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालांकि घटना के संबंध में आरोपी के खिलाफ किसी तरह की भी तहरीर नहीं दी गई है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


मूर्ति प्रतिष्ठापित करने के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी
शाहपुर। कस्बे में तीन दिन पूर्व मंसूरपुर तिराहे पर कुछ लोगों द्वारा रातोरात शिव-पावर्ती की मूर्ति स्थापित कर दी थी। अगले दिन सुबह लोगों ने तिराहे पर शिव-पार्वती की मूर्ति प्रतिष्ठापित देेखी तो हैरान रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल मूर्तियों को हटवा दिया था। मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत कई अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। हालांकि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed