{"_id":"5b1ad10b4f1c1b684d8b5645","slug":"141528484107-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों की कार पर डंडा मारकर शीशा तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारियों की कार पर डंडा मारकर शीशा तोड़ा
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली (मुजफ्फरनगर)। जानसठ रोड पर बृहस्पतिवार देर रात को गांव खानजहांपुर के पास चार अज्ञात युवकों ने व्यापारियों की कार को रुकवाने के लिए डंडा मार दिया। डंडा लगने से कार के शीशे टूट गए। व्यापारियों ने युवकों के गलत इरादों को भांपकर कार को नहीं रोका और तेज रफ्तार से निकल गए।
बिजनौर के रहने वाले कपड़ा व्यापारी सतीश गोयल पुत्र दीपचंद गोयल अपने साथ व्यापारियों महेंद्र सिंघल व सतीश सिंघल बृहस्पतिवार को अपनी कार से दिल्ली से देर रात को वापस लौट रहे थे। जानसठ रोड पर गांव खानजहांपुर से पहले चार युवक सड़क पर खड़े थे। इन युवकों ने व्यापारियों की कार को रुकवाने के लिए हाथ का इशारा किया। कार नहीं रोकी तो उसने इन युवकों ने कार पर डंडा मारा। डंडा लगने से कार सवार भयभीत हो गए। व्यापारियों को शक हुआ कि युवक उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दे सकते हैं। इसलिए व्यापारियों ने कार नहीं रोकी। वे कार की रफ्तार तेज करके निकल गए। व्यापारियों ने इसकी सूचना भी पुलिस को नहीं दी।