फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्रामीणों ने किया पुरकाजी थाने का घेराव

ग्रामीणों ने किया पुरकाजी थाने का घेराव

Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया पुरकाजी थाने का घेराव
इंस्पेक्टर के सामने फफक-फफक कर रो पड़ा युवती का पिता
विज्ञापन

पुरकाजी। बीते 11 दिनों से लापता युवती का कोई सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव किया। इस दौरान आरोपियों के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाकर युवती का दिव्यांग पिता इंस्पेक्टर के सामने फफक-फफक कर रो पडा, जिसे ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया। इंस्पेक्टर ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने और युवती का जल्द बरामद करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।

पुरकाजी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती 11 मई को कस्बे के कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए आई थी, जो घर नहीं लौटी। उसका कोई सुराग नहीं लगने पर 12 मई को उसके भाई ने गांव के ही तीन सगे भाइयों व उनके परिवार के एक अन्य युवक के विरुद्ध अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस द्वारा कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे मिली जानकारी पर युवती व आरोपियों की तलाश में जनपद सहारनपुर व हिमाचल आदि में दबिशें भी दी, मगर युवती और आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाने पर पुलिस ने आरोपियों को रिहा कर दिया था। 11 दिन बीत जाने के बावजूद युवती का कोई सुराग नहीं लगने पर सोमवार को युवती के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने का घेराव कर युवती की बरामदगी की मांग की। इस दौरान आरोपियों के परिजनों पर धमकी देने का आरोप लगाकर युवती का दिव्यांग पिता इंस्पेक्टर के सामने फफक-फफक कर रो पडा, जिसे ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपियों के परिजन पुलिस को एक लाख रुपये देने की बात कहकर चेतावनी दे रहे हैं कि पुलिस हमें कुछ नहीं कहेगी। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने आरोपियों के परिजनों के विरुद्ध कार्रवाई करने और युवती का जल्द सुराग लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान चंद्रपाल, सोनू, कर्णपाल, शीशपाल, समंदर, रामफल, बबलू, नरेश, कश्मीरी, पूजा, मीनाक्षी और अंजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed