फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cousin shoots and kills a man following a dispute over ploughing a field

Gorakhpur News: खेत जोतने के विवाद में चचेरे भाई ने युवक को मारी गोली, मौत

Fri, 16 Oct 2026 03:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Cousin shoots and kills a man following a dispute over ploughing a field
गोरखपुर। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह खेत की जोताई को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय शिवम उर्फ आदर्श पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके चचेरे भाई राधेश्याम पांडेय उर्फ रधई ने लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से उसके पेट में गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शिवम जान बचाने के लिए भागा, लेकिन गांव की पुलिया के पास सड़क पर गिर पड़ा। पुलिस उसे सीएचसी सहजनवां ले गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन मधु पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने राधेश्याम और उसके भाई लवकुश के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मेथौली निवासी सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा है। उनके भाई के बेटे राधेश्याम उर्फ रधई और लवकुश गांव में रहकर खेती करते हैं। जमीन को लेकर सुदामा और राधेश्याम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुदामा की मौत के बाद उनका बेटा शिवम उर्फ आदर्श ही खेती की जिम्मेदारी संभाल रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने हिस्से के खेत की जोताई कराने पहुंचा था। इसी दौरान राधेश्याम ने खेत जोतने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। इसके बाद ट्रैक्टर चालक वहां से चला गया। आरोप है कि सुबह करीब 10 बजे लवकुश भी मौके पर पहुंचा और उसने अपने भाई को गोली मारने के लिए उकसाया। इसके बाद राधेश्याम ने शिवम पर लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से गोली चला दी। पेट में गोली लगने के बाद आदर्श भागा, लेकिन पुलिया के पास गिरकर अचेत हो गया। सूचना मिलने पर हरपुर बुदहट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी मिलने पर एसपी उत्तरी राजेश धुनावत और सीओ गीडा अभा सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन



मृतक की बहन की तहरीर पर राधेश्याम और लवकुश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, क्राइम ब्रांच समेत पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं। टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश धुनावत, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed