फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हत्यारोपियों की तलाश में दबिश

हत्यारोपियों की तलाश में दबिश

Sat, 10 Mar 2018 12:26 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
हत्यारोपियों की तलाश में दबिश
मीरापुर। गांव मुझेड़ा सादात में दहेज लोभियों द्वारा नवविवाहिता की हत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति, सास-ससुर व दो जेठों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी। आठ मार्च की दोपहर गांव मुझेडा सादात में एक नव विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका शबा पुत्री यासीन थाना किठौर के गांव बड्ढा की रहने वाली थी। मृतका के परिजनों ने पति मुजम्मिल, सास शन्नो, ससुर छोटे और दो जेठ मोनी व हसीन के विरूद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन उनका सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन


दंपति के साथ मारपीट
मीरापुर। गांव खेड़ी सराय से एक विवाह समारोह से लौट रहे बाइक सवार दंपति से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। थाना भोपा के गांव करेहड़ा निवासी अरुण शर्मा पुत्र कृष्ण शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि भुम्मा रोड पर चार अज्ञात युवकों ने उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन


हादसे में युवक घायल
मीरापुर। मीरापुर से देवल की ओर जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मार दी। घायल युवक को परिजनो ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार दिलाया। मोहल्ला नमक मंडी निवासी शाहिद पुत्र मेहरदीन अपनी बाइक से शुक्रवार देवल की ओर जा रहा था। बीआईटी चैकपोस्ट के पास एक अज्ञात वाहन शाहिद की बाइक में टक्कर मारकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतला माता की पूजा कर मन्नतें मांगी
फोटो...
मीरापुर। श्री शीतला माता बबरे वाली मंदिर में अष्टमी पर श्रद्धालुओं ने माता की विशेष पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगी। मेले के तीसरे दिन भी लोगों तांता लगा रहा। उधर, पुलिस ने श्रद्धालुओं की जेबों से पर्स चोरी करने वाले एक युवक को पकड़ा है। शुक्रवार को शहरी क्षेत्र के श्रद्धालुओं का मंदिर में पहुंचना शुरू हो गया। दिन चढने के साथ भक्तजनो की संख्या बढती चली गई। लोगों ने अपने शिशुओं का मुंडन कराया तथा श्रद्धानुसार दान दिया। शनिवार को ब्रह्मभोज व विशाल भंडारे का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed