{"_id":"59c95afe4f1c1b6e548b4669","slug":"141506368254-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वीजा से ठगी करने वाले दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी वीजा से ठगी करने वाले दबोचे
Updated Tue, 26 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस ने इनके पास से फर्जी वीजा और 90 हजार रुपये भी बरामद किए।
सरवट के बझेड़ी रोड निवासी आसिफ अली अंसारी पुत्र शमीम अहमद ने सिविल लाइन थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। बताया कि उसके परिचित शाहपुर के तावली निवासी उबेदुर्ररहमान ने बिहार के पूर्णिया निवासी दानिश रहमान से मिलवाया था। दानिश ने उसे सऊदी अरब में नौकरी दिलाने की बात कहते हुए 90 हजार रुपये लिए थे। उसे 24 जुलाई को सऊदी का वीजा और वहां की एक कंपनी का नियुक्ति पत्र दे दिया। जब उसने वीजा और नियुक्ति पत्र की जांच कराई तो वीजा फर्जी निकला। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उसे 24 सितंबर को उसे उबेदुर्ररहमान के घर मिला, जब उसने उससे अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की, जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
धोखाधड़ी का आरोपी बंदी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाने पर दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में थानाभवन के ग्राम खहावड़ी निवासी सोनू वांछित चल रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ कर जेल भेज दिया।
प्लाट के नाम पर 35 लाख हड़पे
मुजफ्फरनगर। बझेड़ी निवासी अहमद हसन ने सिविल लाइन थाने पर सिकर निवासी रोहित चौधरी, विनय, प्रेमप्रकाश, मनोज आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि इन लोगों ने जयपुर में एक प्लाट बेचने के नाम पर उससे 45 लाख रुपये लिए थे, मगर प्लाट नहीं दिया। बाद में दस लाख रुपये लौटा दिए, मगर बाकी 35 लाख रुपये नहीं दे रहे हैं। मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
हत्यारोपियों पर गैंगस्टर
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने भोपा निवासी सचिन उर्फ मोटा, नीरज और विक्की को गैंगस्टर में निरुद्घ किया है। इन्होंने विगत दिनों मीनाक्षीपुरम में कुसुम नामक महिला की हत्या की थी।